रोज एक सेब सभी बिमारियों को रखेगा दूर

हेलो दोस्तों आपका सवागत है टोटल हिन्दी ब्लॉग में जिसमें आज हम आपको सेब के चमत्कारी फायदे के बारे में बता रहे हैरोजाना सुबह एक सेब खाने के फायदे जानकार हैरान हो जायेंगे आप

आपने अक्सर सुना होगा रोजाना सुबह एक सेब खाने से आप डॉक्टर के पास जाने से बचे रहेंगे। ये बात बिल्कुल सच है सेब मे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर मे बिमारीयों से लड़ने की क्षमता को बढाते है। सेब ना ही केवल एक फल है, अपितु यह बीमारियों को दूर रखने का एक स्वादिष्ट उपचार भी है। इसमें अनेक पोषक तत्व, विटामिन और खनिज निहित हैं जो ना केवल छोटी-मोटी बीमारियों का नाश कर सकते हैं, अपितु बड़ी एवं ख़तरनाक बीमारियों को भी नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। सेब खाने के कुछ खास फायदे हम आपको बता रहे हैं जिनके बारे मे बहुत कम लोग जानते हैं।



 सेब मे फाइबर भरपूर मात्रा में होता है इसलिए रोजाना सुबह एक सेब खाने से कब्ज की समस्या नही रहती। रोजाना सुबह एक सेब खाने से दांत मजबूत होते हैं व दांतों से सम्बंधित कई बीमारियां दूर होती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब खाने से ह्रदय सम्बन्धित रोग होने का खतरा कम हो जाता है। सेब मे एटिंओकसिडेंट भरपूर मात्रा मे होते हैं इसलिए रोजाना एक सेब खाने से मोतियाबिंद होने का खतरा नही रहता। आप सेब के मधुर स्वाद का लुफ्त उठाते हुए, अस्थमा एवं उसके लक्षणों से लड़ सकते हैं। सेब में फ्लैवोनॉइड्स एवं फेनालिक एसिड होता है जो वायुमार्ग में सूजन को कम करता है और फेफड़ों एवं प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ बनाता है। यह अस्थमा पीड़ित रोगी को स्वतंत्र रूप से साँस लेने में सहायता करता है। एक ब्रिटिश अध्ययन में पाया गया है जो लोग दो से पांच सेब का सेवन प्रति सप्ताह करते हैं, उनमें अस्थमा का ख़तरा 32% तक कम हो जाता है।

दोस्तों पोस्ट पसंद आये तो सेयर जरूर करना  ओर  सब्सक्राइब करलें आने वाली पोस्ट आपको  अपनी ईमेल पर मिल जाये इसलिए अपनी ईमेल सब्सक्राइब करले

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माँ ज्वाला देवी मंदिर का रहस्य